पुष्कर में पर्यटन बढ़ावा ही ध्येय (दिनेश पाराशर)
पुष्कर में पर्यटन बढ़ावा ही ध्येय
दिनेश पाराशर
पुष्कर मेला के सफल आयोजन पर आभार कार्यक्रमः संभागीय आयुक्त व कलक्टर ने दिलाया भरोसा पुष्कर मेला 2026 में जिला कलेक्टर ने किए थे कई नवाचार पशुपालको पहुंचा इससे फायदा। एक रिसॉर्ट में हुआ कार्यक्रम
, पुष्कर
होटल एसोसिएशन की ओर से पुष्कर मेला 2025 के सफल आयोजन पर धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने होटल व्यवसासियों को तीर्थनगरी पुष्कर की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
तिलोरा रोड स्थित रिसोर्ट में -आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभअतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों का राजस्थानी साफा पहनाकर एवं पुष्करराज की – तस्वीर, मूमेंटों, प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने होटल संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास पर जोर देते हुए तीर्थराज पुष्कर की धार्मिक मर्यादा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। प्रशासन और सरकार
पुष्कर। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं होटल व्यवसायी।
के पर्यटन विकास से जुड़ी समस्याओं समाधान में होटल व्यवसायियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पुष्कर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र होने के साथ साथ एक पवित्र धार्मिक स्थल भी है। ऐसे में धार्मिक यात्रियों और विदेशी पर्यटकों दोनों को संतुलित रूप से आकर्षित करने की दिशा में कार्य किया जाए। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर लोकबंधु ने पुष्कर मेला 2025 के सफल आयोजन में होटल एसोसिएशन सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मेले में पशुपालकों के लिए मेला मैदान भूमि आवंटन की नई प्रक्रिया प्रभावी रहने से अवैध वसूली पर रोक लगने के बारे में बताया। जिला प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने और तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है तथा समस्याओं का समाधान आपसी संवाद से किया के
जाएगा। इसके बाद होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि होटल व्यवसाय में आ रही चुनौतियों के बीच प्रशासन और व्यवसायियों के सहयोग से समाधान निकालकर पर्यटन को आगे बढ़ाया जा सकता है। फेडरेशन हर स्तर पर होटल एसोसिएशन पुष्कर के साथ खड़ा रहेगा। फेडरेशन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने होटल संचालकों से केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी लेकर नियमों के अनुरूप होटल संचालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने भी संबोधित करते हुए पुष्कर मेले को एशिया के सबसे बड़े पशु मेले के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। वहीं होटल संचालकों ने तहसीलदार इन्द्रजीत सिंह, पुष्कर थानाधिकारी विक्रम सिंह,
सीआईडी के शक्ति सिंह, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रद्युन सिंह, पीडब्ल्यूडी के जेईएन राहुल बैरवा आदि का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में होटल एसोसिएशन पुष्कर के सचिव अनिल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका शर्मा ने किया। इस मौके पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के सचिव रणविजय सिंह, होटल एसोसिएशन पुष्कर के संरक्षक राजेंद्र सिंह राठौड़, अध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह गहलोत, सचिव अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष टहलयानी, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह नरूका, सह-कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जुल्फिकार खान, शौर्य जयपाल, जितेंद्र सोनी सत्येन्द्र सिंह शेखावत, अखिलेश जोशी, पी.एस. राठौड़, जितेन्द्र सिंह, कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।




Share this content:
Post Comment