Loading Now

 अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के….

 अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के….

दिनेश पाराशर

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरूआत  3 जनवरी  को यज्ञ सम्राट महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज के द्वारा परशुराम भगवान के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा पं. मदनमोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। जैसा कि अजमेर जिलाध्यक्ष महासभा के महावीर प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि इसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त जी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष व. जे.के.गौड़ राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम जी शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विशन जी कौशिक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती दिग्विजय दीक्षित, प्रदेशात्मक पं. एल.टी.शर्मा व सभी प्रदेशों के प्रदेशात्मक व कार्यकारिणी मौजूद रही। जिनमें विभिन्न प्रस्ताव पास किये गये। स्वागतप्रदेशाध्यक्ष एल. डी. शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया।  इनमें प्रदेशाध्यक्ष एल.डी.शर्मा द्वारा पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाया गया ब्राह्मण कल्याण बोर्ड को कार्यात्मक रूप दिया जाये।  सहारनपुर के अध्यक्ष पं. जे.के.शर्मा द्वारा ब्राह्मण या किसी भी समुदाय पर जातिगत टिप्पणी रोकने हेतु कानून लाया जाये। अजमेर जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद भारद्वाज द्वारा ब्रह्मा मंदिर के मंहत की गद्दी सोमपुरी जी के निधन के बाद से खाली है। अत: इस गद्दी पर किसी ब्राह्मण को महंत नियुक्त करना तथा राज्य व केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप कर इस पर निर्णय लेने का प्रस्ताव पास किया गया। विदित रहे कि अजमेर जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद भारद्वाज के ताऊजी महंत कैलाशानंद पुरी जी महंत रहे है तथा पिताजी रामेश्वर प्रसाद भारद्वाज मंदिर के ट्रस्टी रहे हैं।   शाम 5.30 बजे जयपुर घाट पर महाआरती में समस्त कार्यकारिणी का सम्मान किया जायेगा।  कल 4 जनवरी 2026 को यज्ञ सम्राट महामंडेलेश्वर प्रखर जी महाराज की अध्यक्षता व पूर्व केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार रघु शर्मा जी इसका विधितवत समापन करेंगे।

 

1226883-1024x768  अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के....

Share this content:

Post Comment