पुष्कर दिव्य महा आरती 5 मंचों से आयोजित की गई

प्रखर महाराज का एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों का किया स्वागत किया अभिनंदन
पुष्कर दिव्या महा आरती संघ पुष्कर की ओर से पौष माह की पूर्णिमा पर 5 मंचों से महा आरती की गई । राष्ट्रीय संत सानिध्य प्रखर जी महाराज भी आरती में मौजूद रहे।संघ के संरक्षक पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि आज की महा आरती पांच मंचों से की गई।अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन के साथ महा आरती प्रारंभ की गई ।महा आरती पांच बच्चों से पंडित चंद्रशेखर गौड़ ,यज्ञ नारायण गौड़ ईशान गॉड एवं अन्य लोगों ने संपादित की आचार्यत्व पंडित कैलाश नाथ दाधीच का एवं उप आचार्यत्व रविशंकर गौड़ का रहा।आज के कार्यक्रम में डॉक्टर कुलदीप शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर रश्मि शर्मा ,अशोक इंजीनियर ,अशोक शर्मा इं,दर सिंह पवार, तरुण वर्मा अर्पित सांखला ,एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, श्रीमती गायत्री शर्मा एडवोकेट विपुल साक्षी शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
Post Comment