बागेश्वर धाम कथा की तैयारियों को लेकर पुराने रंगजी मंदिर में सभी सनातन योद्धाओं की हुई बैठक आयोजित
बागेश्वर धाम कथा की तैयारियों को लेकर पुराने रंगजी मंदिर में सभी सनातन योद्धाओं की हुई बैठक आयोजित
तीर्थ नगरी पुष्कर में अगले साल 23 फरवरी से पुष्कर राज महाराज के आशीर्वाद से बागेश्वर धाम के प्रमुख पीठाधीश्वर एवं उपासक धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर सनातन प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की पुष्कर में आयोजित होने वाली हनुमंत कथा आयोजन को लेकर शनिवार को पुराने रंगजी मंदिर में संतान योद्धाओं की एक बैठक आयोजित की गई हे जिसमें सनातन योद्धाओं को मोबाइल एप के द्वारा रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी गई तथा जिनका अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ उनका रजिस्ट्रेशन किया गया। गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि अगले साल फरवरी में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा होगी जिसमें अब तक मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन करवाने सनातन योद्धाओं की बैठक लेकर उनको कथा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा जिनका अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ उनका रजिस्ट्रेशन किया गया ओर ऐप के बारे में जानकारी दी गई।पवन शर्मा ने बताया कि ऐप द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सभी सेवाधारी भक्त कार्यकर्ताओ सभी सनातन योद्धाओं की पुराने रंगजी मंदिर में बैठक आयोजित की गई बागेश्वर धाम की होने वाली हनुमंत कथा में जो भी भक्त अनुयायि इस पुनीत कार्य में अपनी सेवाएं देना चाहते हे तथा जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया वो अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल एप के द्वारा करवा सकते हे उसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
बैठक में पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा रोहन बाकोलिया कैलाश रेनबो सावित्री प्रसाद गौतम मुकेश कुमावत धमेंद्र नागौरा जयकिशन शर्मा नेहरू पंडित विष्णु शर्मा अमित गौड़ पंडित दिनेश शास्त्री अरुण पाराशर शुभम पाराशर कैलाश रेनबो मुरारी वैष्णव कमल उर्फ जैकी पाराशर दिनेश पंडित अमरचंद सांखला विष्णु पाराशर संदीप पाराशर मंजू शर्मा किरण शर्मा लीना पाराशर शिमला पाराशर राधा अग्रवाल प्रेमलता पाराशर सुमन कुमावत सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।












Share this content:
Post Comment