Loading Now

jms school के स्पोर्ट्स week में बच्चों ने दिखाया दमखम, कई प्रतियोगिताएं हुई

jms school के स्पोर्ट्स week में बच्चों ने दिखाया दमखम, कई प्रतियोगिताएं हुई

दिनेश पाराशर की रिपोर्ट

बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास के लिए खेल खुद ओर सांस्कृतिक गतिविधियां बहुत जरूरी है। यह उद्गार नगर पुष्कर परिषद के पूर्व सभापति शिव स्वरूप महर्षि ने जे एम एस द स्कूल के स्पोर्ट्स वीक के उद्घाटन के दौरान कहे। शिव स्वरूप महर्षि ने स्कूल प्रशासन की खूब प्रशंसा की और कहा कि यह स्कूल पढ़ाई के साथ हर क्षेत्र में आगे है।
जेएमएस द स्कूल का स्पोर्ट्स वीक का आनदम गार्डन में हुआ शुभारंभ*किया गया

इस दौरान प्रथम दिन बच्चो ने अपनी प्रतिभा का शानदार हुनरदिखाए
आज होगा समापन समारोह

स्पोर्ट्स वीक को लेकर बच्चों में देखने को मिल रहा है काफी उत्साह का माहौल

अभिभावकों के लिए भी होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

पुष्कर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जे एम एस द स्कूल का आनंदम गार्डन में स्पोर्ट्स वीक का रविवार को शुभारंभ हुआ तथा इसका समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। स्पोर्ट्स वीक में दो दिनों तक बच्चे अपनी शानदार प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हे तो वही अभिभावकों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हे। स्पोर्ट्स वीक को लेकर बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है स्कूल के निदेशक अरविंद सरवाडीया ने बताया कि 2 दिवसीय स्पोर्ट्स वीक के अंदर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा हे तथा इस प्रतियोगिता में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित सभी बच्चे अपनी शानदार प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे है स्पोर्ट्स वीक का आयोजन आनंदम गार्डन में किया जा रहा है तथा इसका समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस दो दिवसीय स्पोर्ट्स वीक में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हे। जिसमें स्कूल के बच्चों के द्वारा खेलकूद का प्रदर्शन किया जा रहा है इस बार काफी अत्याधुनिक संसाधनों के द्वारा स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आकर्षण का केंद्र ट्रैफिक सिग्नल रेस इसके अलावा अभिभावकों के लिए भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें बच्चो की माताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभाओं का हुनर दिखाया स्पोर्ट्स वीक को लेकर बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। ।इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सभापति शिवस्वरूप महर्षि मुकेश कुमावत रोहन बाकोलिया, पुष्कर नारायण भाटी,अरविंद सरवाडीया , दिनेश पाराशर, जगदेव बना,संतोष देवी ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित करके किया इसके बाद राष्ट्रगान के साथ झंडारोहण किया गया तथा बच्चो ने शानदार कदम से कदम मिलाते हुए परेड की इसके बाद सभी बच्चो ने शानदार सामूहिक नृत्य करके सभी का दिल जीत लिया तथा बच्चो ने शानदार योगासन भी करके खूब तालियां बटोरी सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन होगा।इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी काफी संख्या में मौजूद थे तथा अपने बच्चों की शानदार प्रतिभाओं को देखकर काफी गदगद हुए और खूब तालिया बजाकर उनका हौसला अफजाई किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष भाटी ने कहा की jms the स्कूल स्कूल की हर गतिविधि बहुत अच्छे से निभाती जिससे बच्चों का मानसिक शारीरिक विकास अच्छे से होता है।

1041369-1024x466 jms school के स्पोर्ट्स week में बच्चों ने दिखाया दमखम, कई प्रतियोगिताएं हुई
1043892-1024x576 jms school के स्पोर्ट्स week में बच्चों ने दिखाया दमखम, कई प्रतियोगिताएं हुई
1042815-1024x576 jms school के स्पोर्ट्स week में बच्चों ने दिखाया दमखम, कई प्रतियोगिताएं हुई

Share this content:

Post Comment